केंद्रीय जेल में बंदी के पास मिला डबल सिम का मोबाइल

सतना:आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी के पास से जेल प्रहरी ने डबल सिम वाला कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है.जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने कोलगवां थाना पुलिस को दी सूचना में बताया है कि दण्डित बंदी जगन्नाथ पिता दुलीचंद यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम काटी, थाना कोतवाली छतरपुर जिला छतरपुर मध्यप्रदेश जो कि सत्र प्रकरण क्रमांक 198/2011 धारा 302, 201 भा.द.वि.. 25 (1) (बी) (ए) 27 आर्म्स एक्ट के तहत माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश छतरपुर के द्वारा अधिरोपित सजा आजीवन कारावास, 02 वर्ष, 02 वर्ष, 03 वर्ष दिनांक 16.मई.2013 से भुगत रहा है।

उन्होंने बताया है कि उक्त बंदी प्रकरण में विचारण के दौरान 25.अप्रैल.2012 को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसे 07.मई.2012 को गिरफ्तार कर पुनः जेल में दाखिल किया गया है। जब से लगातार अभिरक्षा में निरूद्ध है। उसी बंदी के पास शनिवार को प्रातः 10:30 बजे केन्द्रीय जेल सतना के वार्ड क्रमांक 07 सी डी में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी कमांक 16 सुन्दर लाल बंशल द्वारा गश्त के दौरान आशंका होने पर दण्डित बदी जगन्नाथ पिता दुलीचंद की तलाशी ली गई। तलाशी में उक्त बंदी के पास से 01 नग की-पैड मोबाइल आई-टेल कंपनी का चालू हालत में प्राप्त हुआ।

उक्त मोबाइल मध्यप्रदेश जेल नियमावली 1968 के नियम 570 के उपनियम (vii) तथा कारागार अधिनियम-1894 की धारा-42 के अनुसार जेल में निषिद्ध वस्तु की श्रेणी में परिभाषित होने से उसे जप्त कर लिया गया है। तथा उक्त पत्र के साथ थाना प्रभारी पुलिस थाना कोलगंवा सतना को प्रेषित कर बंदी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेने हेतु अनुरोध किया गया है। तथा विभागीय स्तर से भी जांच की जा रही है। उक्त घटनाक्रम की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, रेंज डी आई जी जबलपुर सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियो को दी जा चुकी है।

Next Post

आज से शुरू होगी रीवा पुणे ट्रेन

Sun Aug 3 , 2025
सतना :रविवार 3 अगस्त सुबह 11 :00 बजे भारत सरकार के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वर्चुअल माध्यम से रीवा-पुणे यात्री गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सतना के सांसद गणेश सिंह भी सुबह 11:55 बजे रीवा-पुणे यात्री गाड़ी 02152 को हरी […]

You May Like