राशिफल-पंचांग : 18 नवम्बर 2025

पंचांग 18 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 27 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी भौमवासरे प्रात: 7/2, स्वाती नक्षत्रे दिन-रात, आयुष्मान योगे दिन 9/39, वणिज करणे सू.उ. 6/38, सू.अ. 5/22, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 18 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में रूके कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में एवं प्रभाव में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में अचानक व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निजीदायित्वों की पूर्ति होगी.

——————————————————-

आज का भविष्य-मंगलवार 18 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक शांतिप्रिय, सौम्य, धैर्यवान तथा मिलनसार होगा, किसी तकनीकी विद्या का ज्ञाता होगा, कार्य करने की क्षमता अच्छी रहेगी, धार्मिक होते हुये पूजा पाठ में रूचि कम रहेगी, पिता का भक्त होगा.

——————————————————-

मेष- साहस में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

वृषभ- मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती हे, परिश्रम प्रयास अयिाक करना होगा, गुमी वस्तु मिलेगी, फिजूल खर्च रोकने का प्रयास होगा.

मिथुन- शत्रुओं की पराजय होगी, आय में वृद्धि होगी, समयानुकूल उत्तम भोजन मिलेगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, प्रियजनों से मेलजोल बढेगा.

कर्क- सामाजिक कार्यो में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक यात्रा का योग है, परिश्रम प्रयास करने से यथेष्ठ सफलता मिलेगी, मान सम्मान में वृद्धि होगी.

सिंह- केरियर में सफलता के लिये सही समय आ गया हे, पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी, व्यवसायिक मामलों में सहयोग रहेगा.

कन्या- वाहन चलाते समय सावधानी रखें, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, दूसरों पर अधिक भरोसा न करें, संयम से काम लेना हितकर रहेगा.

तुला- पुरानी मित्रता काम आयेगी, शुभ कार्यो में खर्च होगा, इच्छानुसार कार्य बनेगा, आय से अधिक धन खर्च होने का योग है.

वृश्चिक- कामकाज में उतार चढ़ाव रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अतिथि आगमन का योग है, निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगीं.

धनु- झगड़ों से परेशान होकर काम छोडऩे का मन बनेगा, धैर्य से काम लें, उच्च वर्गीय प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल बढ़ेगा, मित्र वर्ग आपकी मदद करेंगे.

मकर- स्वास्थ्य सुधरेगा, धार्मिक रूचि बढ़ेगी, राजनेताओं से संपर्क बढ़ेगा, परिश्रम का लाभ मिलेगा, सावधानी पूर्वक कार्य करना हितकर रहेगा.

कुम्भ- निर्माण कार्य में प्रगति होगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा, मनोंवाछित सफलता प्राप्त रहेगी.

मीन- भोतिक सुखों में वृद्धि होगी, लाभ में संतोष रहेगा, रोगी की चिन्ता रहेगी, व्यापारिक स्थिति को देखकर निर्णय करें.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, अरहर, मॅूग, मोठ, उड़द, ज्वार, बाजरा, मक्का, हल्दी, अरंडी, आदि में तिल, तेल, में तेजी होगी, जिस वस्तु में आज के बने भाव टूटें, उसी में मंदी की चाल चलेगी. भाग्यांक 6282 है.

——————————————————-

Next Post

आरक्षण पर नई बहस

Tue Nov 18 , 2025
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने रिटायरमेंट से ठीक पहले एक ऐसी बात कह दी है, जिसने देशभर में आरक्षण को लेकर नई बहस छेड़ दी है. सवाल बड़ा है कि क्या अनुसूचित जातियों (एससी) में भी क्रीमी लेयर लागू होनी चाहिए ? आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में […]

You May Like