कड़कड़ाती ठंड में दौड़े, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग

हरियाणा की भारती 21 किलो मीटर की दौड़ में आईं प्रथम

जबलपुर: रविवार को शहर का तापमान अचानक सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे चला गया। लेकिन इसके बाद भी आर्मी हेडक्वार्टर मध्यभारत एरिया के अंर्तगत आने वाले कोबरा ग्राउंड में सुबह 5 से पहुंच रहे बच्चों, युवाओं और महिलाओं के जोश में कही भी कमी नजर नहीं आयी। कड़कड़ाती ठंड में देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी थिरकते नजर आए। दरअसल, आज आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा सुर्या मैराथन – 2025 (तृतीय संस्करण) का आयोजन किया गया था।
ढली
सुर्वा मैराथन की शुरूआत 21 किलोमीटर लंबी दौड़ से प्रारंभहुई। मंच पर उपस्थित जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। 21 किलो मीटर की महिला वर्ग की दौड़ में हरियाणा की भारती सफल रही। उसने एक घंटा बाहर मिनट 18 सेकेंड में दौड़ को पूरा किया। वहीं पुरष वर्ग में भोपाल के मुकेश कुमार सफल रहे।

सूर्या हाफ मैराथन में शामिल होने के लिए जबलपुर और देश के कई राज्यों के करीब 7 हजार 5 सौ से ज्यादा धावको ने पंजीयन कराया था। तीसरे संस्करण में 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी तथा 3 किमी की दौड़ रखी गई थी।21 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम आने वालों को 1 लाख नगद व दुपहिया वाहन पुरस्कार में दिया गया है। इस तरह विजेताओं 15 लाख रुपए से ज्यादा के पुरस्कार वितरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सूर्या हाफ मैराथन में महिला और पुरुष विजेता धावकों को प्रत्येक केटेगरी में सामान पुरस्कार राशि वितरित की दौड़ में महिला और पुरुष अलग-अलग रखी गई थी। 21 किमी की ओपन को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, 10 पुरस्कार 50 हजार रुपए और 5 किमी किमी में महिला और पुरुष प्रथम निर्धारित किया गया था। इसके अतिरिक्त में प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपए विभिन आयु वर्ग श्रेणियों में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धावकों के लिए भी पुरस्कार दिए गए।
इन मार्गों पर दौड़े धावक
समन्वय चौक, सुजन चौक, तोप तिराहा, शिवाजी मैदान के सामने से, योद्धा चौक, कटंगा क्रासिंग, बंदरिया तिराहा, चौक से दाएं मुड़कर एमपीईबी कार्या से आगे यू टर्न लेकर इसी मार्ग से जलपरी तक वापस होकर एमपीईबी अफसर मेस के सामने तरंग ऑडिटोरियम से रामपुर चौक, द ग्रेनेडियर द्वार के अंदर होकर उत्तर द्वार, लद्दाख गेट होते हुए मिलिट्री अस्पताल के बाजू से वर्ग एसटीसी द्वार, देशमुख द्वार से एमबी एरिया गेस्ट हाउस होते हुए कोबरा मैदान तक रहा।
दिल्ली बम ब्लास्ट का असर, सख्त थी सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली बम ब्लास्ट का असर सुर्या मैराथन दौड़ के आयोजन पर भी नजर आया। चूंकि धावकों को आर्मी व सिविल दोनो क्षेत्रों से होकर गुजरना था, लिहाजा सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम किए गए थे। आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए विशेष पास जारी किए गए थे। बिना अनुमति के किसी को भी आयोजन स्थल तक जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ आर्मी का सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था।

Next Post

उमरिया में बढ़ती सर्दी से स्कूलों का समय बदला, कक्षा 8वीं तक सुबह 9 बजे से लगेगी कक्षाएं

Sun Nov 16 , 2025
उमरिया: जिले में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों की दिनचर्या बदल दी है। पिछले कुछ दिनों से तेजी से गिर रहे तापमान और शीत लहर ने खासकर छोटे बच्चों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते […]

You May Like