कलेक्टर संदीप जी आर की फेक फेसबुक आईडी बनाई, कलेक्टर ने आम जन से सतर्क रहने की अपील की

सागर: सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में कलेक्टर संदीप जी आर की फेक फेसबुक आईडी तैयार की गई, जिसमें उनकी वास्तविक तस्वीर और नाम का उपयोग किया गया ।कलेक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि फेक अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा सकती है या पैसों की मांग की जा सकती है।

ऐसे किसी भी संदेश या रिक्वेस्ट पर विश्वास न करें।कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपरिचित प्रोफाइल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, न ही किसी लिंक पर क्लिक करें और न ही किसी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन करें। यदि ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल को करें।

Next Post

बाबा मठारदेव मेला मे स्थानीय कलाकारों को महत्व दिए जाने कि मांग, ज्ञापन सौंपा

Sun Nov 16 , 2025
सारनी: श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले मे स्थानीय कलाकारो को महत्व दिए जाने कि मांग जोर पकड़ रही है. कलाकार एकता मंच ने नपा सीएमओ को ज्ञापन दिया है.कलाकार एकता सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कसरादे,सचिव मदन चौधरी ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को बाबा मठारदेव मेले मे […]

You May Like