गेहूं की बोरियां गिरी, चार दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर: पाटन स्थित वेयर हाउस मेंं उस वक्त हादसा हो गया जब गेंहू की बोरियां वाहनों मेें लोड करने के दौरान छल्ली गिर गई, जिसमें चार मजदूर दब गए। दो मजदूर तो जैसे तैसे बाहर निकल आए लेकिन दो श्रमिक दबे रहे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका लेकिन जब तक एक की मौत हो चुकी थी। दूसरे घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

हादसे से चीख पुकार मच गई। श्रमिक साथियों को बचाने दौड़े। दो मजदूर तो बाहर आ गए लेकिन दो मजदूर दबे रहे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका लेकिन जब कि बब्लू चौैधरी 45 वर्ष निवासी पाटन की मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र चक्रवर्ती गंभीर रूप से घायल हो गया।
इनका कहना है
गेहूं के स्टेक गिरने से एक श्रमिक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है जिसका उपचार जारी है मामले की जांच की जा रही है।
लोकेश डाबर, एसडीओपी, पाटन

Next Post

केवल बंद करा दो कलारी,नहीं चाहिए आयुष्मान एवं अस्पताल

Mon May 5 , 2025
जबलपुर: पाटन तहसील के ग्राम नुनसर में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा अस्पताल का उद्घाटन किया गया, जिसमें सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई की उपस्थिति रही। तहसील के ग्राम कंतोरा, भेड़ाघाट, सिमरिया, बिलतरा, रानीताल, नीची, हटेपुर, सोनतलाई, उजरौण, जुगतरिया की महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा, कि […]

You May Like