जबलपुर: पाटन तहसील के ग्राम नुनसर में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा अस्पताल का उद्घाटन किया गया, जिसमें सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई की उपस्थिति रही। तहसील के ग्राम कंतोरा, भेड़ाघाट, सिमरिया, बिलतरा, रानीताल, नीची, हटेपुर, सोनतलाई, उजरौण, जुगतरिया की महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा, कि हमारे ग्राम कंतोरा के मुख्य मार्ग पर कलारी न खोली जाए.
क्योंकि इससे पूरा कंतोरा ग्राम तथा उसके आसपास के पूरे ग्राम जन, मन, धन से परेशान हैं, लड़कियों का स्कूल जाने का भी वही मार्ग है, सभी कंतोरा वासी, रानीताल, नीची, हटेपुर, भेड़ाघाट, सिमरिया, बिलतरा, उजरौड़ का वही मार्ग है, इससे महिलाएं, लड़कियां, स्कूल के बच्चे, सभी के कार्य में अवरोध है, अतः सभी महिलाओं ने मिलकर कलारी मुख्य मार्ग कंतोरा में न आए, कलारी खोलने का विरोध जताया, उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल नुनसर का उद्घाटन करने आए हैं, ऐसी अस्पताल नहीं चाहिए हमें, जिसमें हमारे पति शराब पीकर, बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हों।
