पुलिस की तत्परता: रास्ता भटकी 9 साल की बच्ची को परिजनों से मिलवाया

दमोह: रेलवे स्टेशन से बांदकपुर जाने के लिए निकली 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची गलती से छतरपुर जाने वाली बस में बैठकर नरसिंहगढ़ पहुंच गई। पुलिस की तत्परता से बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, बच्ची रेलवे स्टेशन दमोह से बांदकपुर जाने के लिए बस में बैठी थी, लेकिन गलती से छतरपुर रूट की बस में बैठ गई और नरसिंहगढ़ पहुंच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, आरक्षक कमलेश और आरक्षक राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने बच्ची को तलाश कर सुरक्षित रेलवे स्टेशन दमोह लाया। बाद में नाबालिग बच्ची को उसके परिजन रुखसाना साईं पति शब्बीर उम्र 38 साल को सकुशल सुपुर्द किया गया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

Next Post

विपक्ष के 23 दलों ने उठाए चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

Fri Jul 3 , 2026
नयी दिल्ली, 3 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के 23 विपक्षी दलों तथा एक निर्दलीय सांसद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर […]

You May Like