ग्वालियर के ट्रक मालिक का शव श्योपुर के जंगल में मिला:हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

श्योपुर: जिले के सेसईपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में एक ट्रक मालिक का शव फांसी के फंदे पर मिला। उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के जखोदा निवासी 29 वर्षीय उमेश रजक के रूप में हुई। उमेश रजक कल राजस्थान के कोटा से कोटा स्टोन लेकर ग्वालियर जा रहे थे।

बांसरैया गांव के पास ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर उन्होंने अपने भाई को सूचना दी। सुबह जब उनका भाई मिस्त्री के साथ मौके पर पहुंचा तो उमेश ट्रक पर नहीं मिले। खोजबीन करने पर उनका शव हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर जंगल में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जेपीएस जादौन पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

खजराना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

Sat Aug 9 , 2025
इंदौर: आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खजराना पुलिस ने देर रात क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से सतत निगरानी भी की गई.पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी जोन-2 हंसराज सिंह और एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह […]

You May Like