इंदौर: आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खजराना पुलिस ने देर रात क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से सतत निगरानी भी की गई.पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी जोन-2 हंसराज सिंह और एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.
फ्लैग मार्च थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में थाना परिसर से शुरू हुआ, जो बड़ला बंगाली घाटी, गोया रोड, लकड़ी की टॉल, जमजम चौराहा होते हुए श्रीगणेश तिराहे तक निकाला. अंत में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 ने फोर्स को ब्रीफ किया और ड्रोन कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कराया. फ्लैग मार्च में डीसीपी जोन-2 अमरेन्द्र सिंह, एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई, थाना स्टाफ और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल रहे. पुलिस ने इस दौरान लोगों से त्योहारों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.
