मुस्कान अभियान : बालिकाओं को सुरक्षा के गुर सिखाए

इंदौर:प्रदेशभर में चल रहे ‘मुस्कान अभियान’ के तहत तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित सॉफ्ट विजन कॉलेज में पुलिस अधिकारियों ने लगभग 200 बालिकाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ हर स्थिति में सजग रहना सिखाना रहा.
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरे प्रदेश में ‘मुस्कान अभियान’ संचालित किया जा रहा है.

इस अभियान के तहत विद्यालयों और कॉलेजों में बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन देने के निर्देश जारी किए गए हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सॉफ्ट विजन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई और थाना प्रभारी तिलक नगर मनीष लोधा ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपाय बताए.

अधिकारियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर और अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी. साथ ही कॉलेज परिसर में महिला सुरक्षा से संबंधित पेम्फलेट चस्पा किए गए और छात्राओं को भी वितरित किए. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और कहा कि आत्मरक्षा जागरूकता और तुरंत प्रतिक्रिया ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है.

Next Post

ऐश्वर्या तोमर और ईशा सिंह-सम्राट राणा ने दो रजत पदक जीते

Wed Nov 12 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत के दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने मंगलवार को काहिरा के ओलंपिक शूटिंग रेंज में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन (3पी) स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की […]

You May Like