सलमान ने नीलम को कहा डबल गेम प्लेयर, तान्या मित्तल की ऑन कैमरा लगी क्लास

‘बिग बॉस 19’ के 11वें हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस बार सलमान खान के निशाने पर नीलम गिरी, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट थीं।

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के 11 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब फिनाले में सिर्फ चार हफ्ते बाकी हैं। इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस बार सलमान के निशाने पर तीन सदस्य रहे, नीलम गिरी, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट। इन तीनों के गेम, व्यवहार और भाषा पर सलमान ने कई तीखे सवाल खड़े किए।

सलमान खान ने नीलम गिरी को उनके दोहरे व्यवहार के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आप हर समय चुगली करती और आग लगाती दिखीं। शुरुआत में हमें लगा था कि आपमें पोटेंशियल है, लेकिन आप कहीं भी सोलो नहीं दिखीं। आप बस खबरगिरी करती रहीं, आपका खुद का गेम कभी सामने नहीं आया।”

सलमान ने साफ कहा कि नीलम का डबल कैरेक्टर दर्शकों को कंफ्यूज कर रहा है और यही वजह है कि उनका सफर अब कमजोर लगने लगा है।

Next Post

यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ ने मचाया धमाल

Sun Nov 9 , 2025
यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया। पहले दिन 1.75 करोड़ की ओपनिंग के बाद, शनिवार को फिल्म ने लगभग 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन […]

You May Like