कलयुगी पुत्र ने कर दी मां की हत्या, तीन दिन तक नहीं निकला घर से

शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना गुरुवार को सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद तीन दिनों तक शव के साथ उसी कमरे में गुजारे। लगभग 72 घंटे तक घर का दरवाजा नहीं खुलने और मां-बेटे में से किसी के बाहर न आने पर पड़ोसियों ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहंची और किसी तरह घर का दरवाज खुलवाया। अंदर दाखिल होने पर पुलिस कर्मियों ने एक महिला का शव पड़ा देखा, जबकि उसका बेटा उसी कमरे में आराम से लेटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बरकछ निवासी 40 वर्षीय सविता बाई कोल अपने बेटे राजकुमार कोल के साथ रहती थी। बताया गया है कि राजकुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 नवंबर को मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान बेटे ने किसी वजनी वस्तू से मां के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सविता बाई की घर में ही मौत हो गई। घटना के बाद बेटे ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और अगले तीन दिनों तक मां के शव के साथ उसी कमरे में रहा। इस दौरान वह घर में उपलब्ध भोजन पकाकर खाता रहा। तीन दिनों तक घर का दरवाजा न खुलने और मां-बेटे में से किसी के बाहर न आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

ब्यौहारी थाना प्रभारी, प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ छारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है।

Next Post

बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में करीब 65 प्रतिशत हुआ मतदान ,1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

Thu Nov 6 , 2025
पटना 06 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 3.75 करोड़ मतदाताओं में से करीब 65 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया कर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, 15 मंत्री, […]

You May Like