
रीवा। यूथ कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के बाद नामो की घोषणा कर दी गई है. यूथ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल निर्वाचित हुए है. लगभग 15 सौ वोटो के अंतर से जीत दर्ज की है. रीवा जिले से इस बार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिये चार उम्मीदवार मैदान में थे. लेकिन अनूप ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की.
बतादें कि वर्ष 2010 से छात्र राजनीति से अनूप सक्रिय है और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी रहे है. छात्र हितो के मुद्दो को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे है और युवको के बीच उनकी अच्छी पकड़ है. यही वजह है कि युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने है. जीत की खुशी पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रवि सुमित सिंह के नेतृत्व में शिल्पी प्लाजा के पास आतिशबाजी कर खुशी व्यक्ति की गई और एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष द्वय अभिराज बौद्ध, मानवेन्द्र सिंह, रामकृष्णधर द्विवेदी, जिला महासचिव पुष्पेन्द्र पटेल, अंकित सिंह, हिमांशू शुक्ला, राकेश पटेल, सौरभ मिश्रा, कुंदन साकेत, निखिल साकेत, सक्षम सिंह, कीर्तिदेव सिंह, मो0 शफीक, मो0 कैफ, अश्वनी सिंह, विपिन सेन, अजय शुक्ला, राज सोनी, गोलू रावत, रवि रावत, मधुकर, सूरज, पूर्णेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह, शैलेश आदि सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहें.
