ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन थानों में उलझा मामला

इंदौर. शहर में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में दो मजदूरों की मौत हो गई. एक मामला ट्रेन की चपेट में आने का है, जबकि दूसरे में लिफ्ट संचालन में लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली.

जूनी इंदौर रेलवे क्रॉसिंग के पास 28 वर्षीय कालू पिता रघुनाथ निवासी जबरन कॉलोनी को ट्रेन ने टक्कर मार दी थी. गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया गया कि कालू मूल रूप से विदिशा जिले के सिरोंज गांव का रहने वाला था और मजदूरी के लिए इंदौर आया था. हादसे के बाद मामला तीन थानों में उलझ गया. जूनी इंदौर, रावजी बाजार और जीआरपी तीनों थानों ने इसे अपने क्षेत्र से बाहर बताते हुए मामला लेने से इनकार किया. फिलहाल, भंवरकुआ पुलिस ने जांच अपने हाथ में ली है और घटना स्थल को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. वहीं दूसरे हादसे में भंवरकुआ पुलिस ने 22 वर्षीय कृष्णपाल पिता मोतीलाल निवासी राजगढ़ की मौत के मामले में दीपक और महेश नामक दो लोगों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है. दोनों ने पालदा स्थित खंडेलवाल कंपाउंड में काम के दौरान लिफ्ट को बिना सुरक्षा जांच के चालू कर दिया था, जिससे कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित, कमिश्नर ने दिया प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर. बेहतर पुलिसिंग और जनता के प्रति समर्पण दिखाने वाले इंदौर पुलिस के 20 जवानों को मंगलवार को सम्मानित किय. पुलिस आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में नागरिकों की सुरक्षा और कानून […]

You May Like