
सिलवानी। भगवान सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को कल्चुरी कलार समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में सैकड़ों स्वजातीय बंधु एवं महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय, प्रदेश अध्यक्ष किशोर राय, विपिन चौकसे, जिला अध्यक्ष संतोष राय सहित विभिन्न स्थानों से आए समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज को एकजुट रहने, कुरीतियों को त्यागने और युवा पीढ़ी को शिक्षित करने का संदेश दिया गया। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। संचालन सुनील राय, अरुण राय, हरिओम राय व आकाश राय ने किया, जबकि आभार बैजनाथ राय ने व्यक्त किया।