हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025, 10 जिलों में 24 स्थानों पर होगा आयोजित

चंडीगढ़, 01 नवंबर (वार्ता) हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर की तैयारी के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का आयोजन बड़े स्तर पर किया जायेगा।
इस बार राज्य के 10 जिलों में 24 स्थानों पर प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। राज्य सरकार ने कहा है कि इन खेलों का मकसद हरियाणा के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना, स्पोर्ट्समैनशिप की भावना को मजबूत करना और युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
खेल विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गुरुग्राम में हैंडबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे, जबकि सोनीपत में नेटबॉल, बास्केटबॉल और रेसलिंग (कुश्ती) के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
राज्यभर के सैकड़ों एथलीट विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इन खेलों के माध्यम से राज्य में खेलों की संस्कृति को और मजबूती मिलेगी तथा नयी प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

Next Post

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश में तीन साइकिल यात्राएं हुई आयोजित

Sat Nov 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में ‘इंडिया साइकिलिंग टुगेदर’ थीम पर फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन से पेडल टू प्लांट, कश्मीर टू कन्याकुमारी (के2के), राइड फॉर यूनिटी, और सरदार वल्लभभाई पटेल राइड का आयोजन किया गया। पेडल टू प्लांट […]

You May Like