शादी का झांसा देकर 4 महीने युवती को रखा घर पर, अचानक हुई मौत

झाबुआ। जिले के कल्याणपुरा क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झाबुआ के किशनपुर निवासी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने घर पर रखा था, जहां उसके साथ मारपीट की जाती थी।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुरा निवासी देविका पिता भूरालाल लश्कर करीब चार महीने पहले झाबुआ के किशनपुर निवासी बंटी पीठवा के साथ घर से चली गई थी। बताया जा रहा है कि बंटी पहले से विवाहित है, इसके बावजूद उसने दूसरी शादी का झांसा देकर देविका को अपने साथ रखा।

इसी दौरान जब युवती के परिजन उसे वापस लाने के लिए किशनपुर पहुंचे तो बंटी और उसके परिवारजनों ने परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट की। युवती के पिता ने कल्याणपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि झाबुआ थाने में बेटे अमृत लश्कर से हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

तीन दिन पहले युवक के परिवार की ओर से फोन आया कि देविका को बुखार और सर्दी-जुखाम है, लेकिन बीती रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवती की हत्या की गई है और बीमारी का बहाना बनाकर मामला दबाने की कोशिश की जा रही है।

झाबुआ थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि मृतका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सरदार पटेल स्वदेशी के प्रबल हिमायती रहे: सांसद गुप्ता

Fri Oct 31 , 2025
मंदसौर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ बीपीएल चौराहा स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल से किया गया, जिसे सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नपा अध्यक्ष […]

You May Like