नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो बेंगलुरु से रियाद के लिए 16 नवंबर से उड़ान शुरू करेगी।
एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में पांच दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रात 10:05 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। वापसी की उड़ान स्थानीय समय के अनुसार अगले दिन तड़के 2:20 बजे रियाद से रवाना होगी।
इंडिगो के नेटवर्क में जेद्दा के बाद रियाद बेंगलुरु से सीधी उड़ान वाला सऊदी अरब का दूसरा शहर है। एयरलाइंस इस मार्ग पर ए320 विमान का परिचालन करेगी।
इंडिगो के बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि सऊदी अरब की राजधानी और व्यापार एवं निवेश के केंद्र के रूप में रियाद इंडिगो के लिए महत्वपूर्ण है। यह इंडिगो की रियाद के लिए चौथी नॉन स्टॉप उड़ान होगी। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से रियाद के लिए वह पहले से सेवा दे रही है।
इस नये रूट के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है।
Next Post
सीतारमण भूटान के दौरे पर, भूटान नरेश व शीर्ष नेताओं से करेंगी भेंट
Thu Oct 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) वित्त एवं कार्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार से तीन दिन की भूटान यात्रा पर हैं और इस दौरान वह उच्चस्तरीय द्विपक्षीय भेंट-मुलाकात तथा बैठकों में भाग लेने के अलावा विकास परियोजनाओं का दौरा भी करेंगी । वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार […]

You May Like
-
5 months ago
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 19 बसें जब्त
-
7 months ago
होली के बाद निगम ने चकाचक किया शहर
-
7 months ago
अनियंत्रित ई-रिक्शा ने कुचला, बुजुर्ग की मौत
