कश्मीर की पहली महिला सिंगर पर बनी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ की रिलीज डेट का एलान

कश्मीर की पहली महिला गायिका राज बेगम की कहानी, 17 अक्टूबर को होगी रिलीज।

मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता): कश्मीर की पहली महिला गायिका और संगीतकार राज बेगम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद अब यह 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक कलाकार के संघर्ष और जीवन की यात्रा को दर्शाती है, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से समाज में अपनी जगह बनाई।

यह फिल्म एक साधारण गायिका के एक मशहूर कलाकार बनने की कहानी है, जिसने कश्मीर की जटिल सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अपनी पहचान बनाई। फिल्म में कश्मीर की खूबसूरती के साथ-साथ संगीत और संस्कृति को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन शारदा रामनाथन ने किया है, जिन्होंने कई पुरस्कार विजेता फिल्में बनाई हैं।

Next Post

देशमुख पर टिप्पणी: पटवारी की भाषा अमर्यादित यह लोकतंत्र का हनन

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख के लिए अमर्यादित शब्दों के प्रयोग पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव पिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया है, यही कारण है कि कांग्रेस और उसके नेता बौखलाए […]

You May Like