अपहरण-दुष्कर्म की 2 घटनाओं के 2 आरोपी धराए

सतना : शहर के सिटी कोतवाली और कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने की घटनाएं सामने आईं थीं. इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने पहले फरियादी पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत की थी.

4 सितंबर को अपने छोटे भाई को स्कूल छोडऩे के लिए निकली बालिका जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. कहीं कोई पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत की गई. पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरु की गई. इसी कड़ी में साइबर सेल की मदद भी ली गई. जहां से जानकारी मिलते ही एक पुलिस टीम को फौरन गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया.

जहां पर स्स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाबालिग समेत संदेही युवक को दस्तयाब कर लिया गया. अपने कथन में नाबालिग लडक़ी ने बताया कि कन्नौज सिंह पिता जवान उम्र 21 वर्ष निवासी अतरसुआ डही जिला धार उसे बहला फसुला कर अपने साथ गुजरात ले गया था. जहां पर रखते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी कन्नौज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.
महीने भर बाद मिली बालिका
कोलगवां थाना क्षेत्र निवासी फरियादी मां ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को किसी व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने की शिकायत की गई थी. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई. शिकायत के महीने भर बाद नाबालिग बालिका को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया. बालिका ने अपने कथन में बताया कि सिंधी कैंप निवासी समीर बसोर पिता बुद्धसेन उम्र 19 वर्ष उसे बहला फुसलाकर अपपने साथ ले गया था. जहां पर समीर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसे देखते हुए पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी सामीर को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

रखवाली कर रहे मजदूर की नहर में गिरने से मौत

Thu Oct 30 , 2025
सतना : धान के खेत की रखवाली कर रहे मजदूर की निर्माणाधीन नहर की पुलिया में गिरने से मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने मजदूर की मौत के लिए खेत के मालिक और नहर निर्माण कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की. इस मामले में पुलिस […]

You May Like