सीहोर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 38वें स्थापना दिवस का समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर और विशेष अतिथि जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने किया.काशवी व्यास द्वारा सरस्वती नृत्याराधना प्रस्तुत की गयी. प्राचार्या पूजा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत पौधे व स्मृति चिह्न देकर किया. बच्चों द्वारा स्वागत गीत और विद्यालय गीत की अभिव्यंजना व सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी. अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बच्चों को टापर्स को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया एवं प्राचार्य श्रीमती श्रीवास्तव को सर्वोच्च उत्कृष्ट सूचकांक के लिए ट्रॉफी प्रदान की. वरिष्ठ रसायन शास्त्र शिक्षिका श्रीमती रचना गुप्ता को भी उनके विषय की सर्वोच्च अंक सूचकांक हेतु प्रमाणपत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में देश का नाम ऊंचा करने की अभिप्रेरणा दी. मंच संचालन का सफल दायित्व श्रीमती स्मिता भारती के मार्गदर्शन में नवीं एवं 11 वीं की छात्राओं पाखी सुमन व अंकिता राठौर ने निभाया. इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षकवृंद उपस्थित रहा. अंत में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सोनिया वाजपेयी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया.
