ऑक्सफोर्ड स्कूल में लगा ईपीएफओ कैम्प

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में ईपीएफओ कैम्प एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय से आए अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में धर्मेन्द्र शर्मा तथा विजय बिजलानी ने छात्रों एवं शिक्षकों को भविष्य निधि की महत्ता एवं इसके लाभों के बारे में जानकारी देते हुए समझाया कि ईपीएफओ योजना न केवल कार्यरत कर्मचारियों के लिए उपयोगी है, बल्कि यह युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग बनाती है और बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है.संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन एवं प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन ने अतिथिगण का ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया.यह सेमिनार विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ.

 

Next Post

बिना सबूत हिरासत पर आपत्ति, विकास तिवारी की रिहाई की मांग

Thu Oct 30 , 2025
विदिशा। वरिष्ठ वकील विमल तारण के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथ देने की आशंका में दो युवकों को भी पकड़ा गया था, जिनमें से एक विकास तिवारी को पुलिस ने तीन दिन से हिरासत में रखा है। इस […]

You May Like