दतिया: चिरूला थाना क्षेत्र के ग्वालियर झांसी हाइवे स्थित आरटीओ वैरियल के पास तेज रफ्तार कंटैनर ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।
डायल-100 ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हनुमान गढ़ी निवासी अमन चतुर्वेदी (35) रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे महनाज खान, देव चतुर्वेदी और निशा खान बाइक से दतिया से झांसी जा रहे थे। वैरियल के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे चारों घायल हो गए।
