खाद वितरण से जुड़े अधिकारी हर दिन शाम को रिपोर्ट देंगे

सतना:सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने रबी फसलों की तैयारी के लिए खाद आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा। उन्होंने कहा कि सहकारिता, कृषि, मार्कफेड, सहकारी बैंक एवं खाद वितरण से जुड़े जिला अधिकारी प्रतिदिन शाम 5.30 बजे कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर दिन भर की रिपोर्ट देंगे। कलेक्टर की मुख्यालय में अनुपस्थिति पर अपर कलेक्टर को रिपोर्ट करेंगे।

धान उपार्जन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों का सत्यापन कार्य शेष है। अगले एक-दो दिन में इसे राजस्व अधिकारी पूरा करें। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सतना जिला 71 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण के साथ प्रदेश में निचले पायदान पर है।

जिला आपूर्ति अधिकारी माह के शेष 3 दिनों में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराये। जिला प्रबंधक नान ने बताया कि दुकानों में 95 प्रतिशत खाद्यान्न लिफ्ट कराया जा चुका है। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारी उचित मूल्य की दुकानों का सतत भ्रमण कर स्टाक चेक कराये।

Next Post

सीहोर में मेडिकल स्टोर्स पर जांच, कई जगह मिली अनियमितताएं

Tue Oct 28 , 2025
सीहोर। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप और अन्य दवाओं से मासूम बच्चों की मौत के बाद शासन ने प्रदेशभर में औषधि दुकानों की सघन जांच के निर्देश दिए थे. इसी के तहत सोमवार को सीहोर जिले में ड्रग इंस्पेक्टर किरण मगरे ने करीब दस मेडिकल स्टोर्स पर औचक जांच की। […]

You May Like