लद्दाख पुलिस के पहली पासिंग-आउट परेड में 453 प्रशिक्षु शामिल, 209 महिलाएं

श्रीनगर (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को ऐतिहासिक पहली पासिंग-आउट परेड में कुल 453 प्रशिक्षु, सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करके लद्दाख पुलिस में शामिल हुए। इनमें 209 महिला कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

स्टोंग-सर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस परेड को संबोधित करते हुए लद्दाख के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने इसे भारत की सबसे युवा पुलिस बल की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया।

राज्यपाल ने कहा कि यह दिन लद्दाख पुलिस की बढ़ती ताकत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बाद लद्दाख पुलिस ने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, स्वावलंबी प्रशिक्षण तंत्र के निर्माण और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी अनेक चुनौतियों का सामना किया है।

उन्होंने कहा, “इन चुनौतियों के माध्यम से ही लद्दाख पुलिस की सहनशीलता और दृढ़ संकल्प आकार लिया गया।”

 

Next Post

राजेंद्र नगर में बिगड़ा रतलाम-महू ट्रेन का इंजन

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर: रतलाम से डॉ. आंबेडकर नगर महू जा रही डेमू ट्रेन के यात्रियों को शुक्रवार देर रात उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ट्रेन का इंजन राजेंद्र नगर स्टेशन पर खराब हो गया. लंबे समय तक ट्रेन वहीं खड़ी रही, जिससे नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया के […]

You May Like