अस्पताल में सांडों का आतंक: लड़ाई में साइकिल, बाइक और कार कुचली, मचा हड़कंप

गुना: जिला अस्पताल परिसर में इन दिनों आवारा सांडों, कुत्तों और अन्य जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को रोजाना इन जानवरों से खतरे का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को अस्पताल परिसर में दो सांडों की भीषण लड़ाई ने अफरा-तफरी मचा दी।लड़ाई के दौरान एक गरीब व्यक्ति की साइकिल सांडों की चपेट में आकर कुचल गई, जबकि एक मोटरसाइकिल और एक कार को भी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी समय एक बछड़ा भी लोगों के पीछे दौड़ पड़ा, जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

बताया गया कि झगड़े के दौरान एक सांड की गर्दन साइकिल में फंस गई, जिसके चलते काफी देर तक हंगामा मचा रहा। लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बछड़ा अत्यंत आक्रामक था, मानो वह पागल हो गया हो।मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल में पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि अस्पताल परिसर से आवारा मवेशियों और कुत्तों को तुरंत हटाकर उन्हें गौशाला या किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए।लोगों का कहना है कि अस्पताल ऐसा स्थान है जहां रोज सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, ऐसे में परिसर में इस तरह की असुरक्षा जनहित के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Next Post

मोदी ने 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे, कहा युवा सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां रोजगार मेेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किये और कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री मोदी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को वीडियो कॉफ्रेन्स से संबोधित करते हुए कहा कि ये […]

You May Like