मोदी बिहार में जनजनायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करने जा रहे हैं चुनावी अभियान

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव अभियान की शुरूआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से करने जा रहे हैं।
श्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन को प्रचंड जीत मिलने जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला चुनावी दौरा है।
प्रधानमंत्री ने बिहार के चुनावी दौरे पर जाने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन! आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग दो बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन को प्रचंड जीत मिलने जा रही है।”

Next Post

रंगदारी नहीं दी तो आमलेट वाले को पीटा

Fri Oct 24 , 2025
जबलपुर: मदन महल में रंगदारी नहीं देने पर बदमाश ने आमलेट वाले की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि विकास रजक 38 वर्ष निवासी नरसिंह मंदिर के पास मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अण्डा आमलेट का ठेला गोतम मैरिज गार्डन के सामने लगाता है, मोहल्ले का अद्दू […]

You May Like

मनोरंजन