इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी है.साईनाथ कॉलोनी निवासी प्रथा पिता परीक्षित ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल, मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस परिजनों और प्रथा के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पिछले कुछ समय से किसी तनाव में तो नहीं थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
