पति सास की प्रताडऩा से महिला ने खाया था जहर, जांच के बाद एफआईआर

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत धोबीघाट रानीताल में रहने वाली एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बयान लेने के बाद जांच पड़ताल की, इसके बाद सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक अंजली रैकवार पिता नीलू रैकवार 35 साल निवासी धोबीघाट रानीताल ने 24 अक्टूबर को घर पर जहरीली वस्तु के सेवन कर लिया था जिसे इलाज के लिए अक्कू रैकवार पिता नीलू रैकवार ने विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। जिसमें उसने बताया कि पति सुनील कुमार रैकवार एवं सास राजकुमारी रैकवार के द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। घर से निकालने को धमकी देते है जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सुनील कुमार रैकवार एवं राजकुमारी रैकवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

रणजी ट्रॉफी: अमन मोखाड़े के नाबाद शतक से विदर्भ मजबूत, झारखंड के खिलाफ मात्र $94$ रन पीछे, पहली पारी में $8$ विकेट बाकी

Tue Oct 28 , 2025
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025: गत विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप मैच में झारखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। झारखंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए $332$ रनों के जवाब में, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने 2 विकेट पर […]

You May Like