रंगदारी नहीं दी तो आमलेट वाले को पीटा

जबलपुर: मदन महल में रंगदारी नहीं देने पर बदमाश ने आमलेट वाले की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि विकास रजक 38 वर्ष निवासी नरसिंह मंदिर के पास मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अण्डा आमलेट का ठेला गोतम मैरिज गार्डन के सामने लगाता है, मोहल्ले का अद्दू अल्तमस मोहल्ले में चाकू लेकर घूमता है और लोगों से पैसों की मांग करता है.

दुकान से ग्राहकी निपटाकर अपने साथी हनी परिहार, संदीप पासी के साथ राजेश खत्री की दुकान में चाय पीने आया था, सभी दुकान के सामने खड़े होकर चाय पी रहे थे रात लगभग 8-30 बजे अद्दू अल्तमस आकर उससे 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट कर सीना में चोट पहुॅचा दी, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

सम्मान बचाने उतरेगा भारत, विराट कोहली और शुभमन गिल पर होगी नजर

Fri Oct 24 , 2025
सिडनी, 24 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले को जीत भारत सम्मान बचाने उतरेगा। पिछले दो मैचों में विफल रहे कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली पर सभी की नजर होगी। पूर्व कप्तान और शानदार एंकर कोहली ने अभी तक इस सीरीज में अपना दबदबा नहीं दिखाया है, […]

You May Like