दमोह:जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जुए फड़ पर हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने घेराबंदी कर 22 नामजाद आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर 3 लाख से अधिक का जुआ पकड़ कर कार्रवाई की और दो चार पहिया और चार पहिया वाहन बरामद किया।
वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हो रहे जुए फड़ों पर लगाम कसने में लगी हुई है.अभी तक एक से दो जुए पकड़ लिए गए हैं.जिसमें रात में हुए फड़ पर छापा मारा.जहां 10 से अधिक आरोपी के साथ ₹7000 की जप्ती बनाई है. टीआई कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक,प्रधान आरक्षक अभिषेक, नरेंद्र, आयुष सहित और भी पुलिस का योगदान रहा।
