जिला जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर मानवीयता और जागरूकता का कदम

छतरपुर। सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता में सक्रिय डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा जिला जेल छतरपुर में सिकल सेल एनीमिया और कैंसर जांच हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में रह रहे बंदियों की गंभीर बीमारियों की पहचान करना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना था।

स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार हर किसी के लिए

शिविर में सिकल सेल एनीमिया, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की गई। साथ ही बंदियों के ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की भी जांच की गई। डॉ. गर्ग ने स्पष्ट किया कि जेल में रह रहे बंदियों को भी सामान्य नागरिकों की तरह स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता का समान अधिकार है। यह शिविर समाज को मानवीय संवेदना और समानता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।

आनुवंशिक रोग सिकल सेल एनीमिया

सैकड़ों बंदियों की स्क्रीनिंग के दौरान कई संदिग्ध मरीजों को आगे की चिकित्सकीय जांच हेतु चिन्हित किया गया। डॉ. श्वेता गर्ग ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रोग है, जो खासकर जनजातीय समुदायों में अधिक पाया जाता है। समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इसके प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती जांच और जागरूकता को जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय बताया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

डॉ. गर्ग ने जानकारी दी कि भविष्य में ऐसे स्वास्थ्य शिविर अन्य जेलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति बीमारी की अनदेखी या जानकारी के अभाव में अपना जीवन न गंवाए।

Next Post

कर्तव्यनिष्ठ पिता से ही संस्कारवान संतान का निर्माण

Sat Oct 18 , 2025
भोपाल। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि पिता यदि कर्तव्यनिष्ठ होगा तो संतान संस्कारवान बनेगी और संतान कर्तव्यनिष्ठ होगी तो पितृभक्ति अपने आप उभरेगी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अधिकारों की बात तो करती है पर कर्तव्य भूल जाती है। पहले लोग कम पढ़े-लिखे होते हुए भी […]

You May Like