
भोपाल। थाना कोहेफिजा एवं थाना शाहजहानाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक शातिर वाहन चोर गिरोह को पकड़ लिया है। गिरोह के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 8 चोरी के वाहन, 3 वाहनों के खुले पार्ट्स और अन्य उपकरणों समेत कुल 7.5 लाख रुपये का चोरी गया समान बरामद किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों अरशान खान और नवेद खान को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ में अन्य साथी हैदर अली, सलमान खान, सज्जाद खान, इमरान खान और साहिल की गिरफ्तारी हुई। आरोपी चोरी के वाहन के पार्ट्स मैकेनिक नवेद की दुकान से अलग कर बेचते थे और नकली रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाकर वाहन बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने आरोपियों से वाहन काटने की कटर मशीन व अन्य औजार भी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला सहित शाहजहानाबाद और कोहेफिजा थानों की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
