मंडीदीप जा रहा कपास से भरा ट्रक जल कर खाक

इटारसी। सोमवार को नागपुर से मंडीदीप जा रहे कपास से भरे एक ट्रक में केसला के लाल नाले के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

ट्रक चालक समीर मंसूरी निवासी धार ने बताया कि नागपुर से कपास की गठान लेकर मंडीदीप जा रहा था। केसला के लाल नाले के पास ट्रक से धुआं निकलता देख उसने गाड़ी रोकी। जब उसने चेक किया तो ट्रक में आग लगी थी।

चालक ने धूल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पूरे ट्रक में फैल गई। सूचना मिलते ही इटारसी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और केसला पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

Next Post

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आपस में विवाद करने वाले ASP मिश्रा और SI मौर्य हटाए गए

Mon Jun 16 , 2025
भोपाल/पचमढ़ी। भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दौरान होटल ग्लेन व्यू के गेट पर आपस में वाद विवाद करने वाले नर्मदापुरम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष्मान मिश्रा और उप पुलिस निरीक्षक कमल किशोर मौर्य सागर को पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें अब नर्मदापुरम जोन से संबद्ध किया […]

You May Like