रोजगार मेले में 65 कम्पनियां करेगी युवाओं का चयन

रीवा:युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय टीआरएस कॉलेज रीवा में 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा.
रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मेला के आयोजन के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं. रोजगार मेले में 65 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा.

मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. वेतन एवं भत्ते 7000 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है. वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा. युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर आना होगा.

Next Post

सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट पर प्रतिबंध

Tue Oct 14 , 2025
रीवा:जिले में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम आदि पर किसी भी प्रकार के झूठे, भ्रामक, विवादास्पद या आपत्तिजनक पोस्ट, […]

You May Like

Play sound