2 राशन दुकानों के अनाज में निकले कीड़े, हितग्राहियों ने की शिकायत

जबलपुर: मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 38 में राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की है कि दो राशन दुकानों पर सरकार द्वारा भेजे गए गेहूं और चावल में भारी मात्रा में कीड़े और इल्लियाँ पाई जा रही हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राशन दुकानों की जांच की है। साथ ही दोनों राशन दुकानों पर दंडात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव भी उच्च अधिकारियों तक पहुंच दिया है।
पार्षद ने दी अधिकारियों को जानकारी
हितग्राहियों से मिली शिकायत के बाद क्षेत्रीय पार्षद वार्ड के पार्षद शफीक हीरा ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राशन दुकानों की जांच की।

Next Post

राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में 6271 विद्यार्थी हुए शामिल

Sun Oct 12 , 2025
जबलपुर: शासन के निर्देश अनुसार रविवार को राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले से चयन परीक्षा हेतु शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के वर्तमान में कक्षा आठ में पढ़ने वाले कुल 6710 ने आवेदन किया था, जिसमें से […]

You May Like