मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक दवा, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर पोलियो दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो उन्मूलन देश का एक बड़ा जनआंदोलन है, जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और स्वयंसेवी संगठन घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे।

Next Post

सिरमौर चौराहा और समान फ्लाई ओवर के नीचे लग रहे ठेले

Sun Oct 12 , 2025
रीवा: शहर के अंदर हाथ ठेला एक सबसे बड़ी समस्या है, फल से लेकर चाट-फुल्की एवं आईस्क्रीम के वाहन शहर के फ्लाई ओवर के नीचे दुकान सजाते है. जिसके चलते आवागमन प्रभावित होता है.नगर निगम द्वारा कई बार हटाने के साथ स्थान भी चिन्हित किया गया. बावजूद इसके मनमानी तरीके […]

You May Like

मनोरंजन