ग्वालियर: प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट का स्पंदन कार्यक्रम 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था की निदेशक डॉक्टर निर्मला बंदोपाध्याय राखी सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को कौन बनेगा बिजनेस टायकून वूमेन स्नैक्स एंड लैडर्स डांस डांस कंपटीशन एवं लॉ क्विज प्रतियोगिता होगी वही 15 अक्टूबर को वर्चुअल शेयर ट्रेडिंग बेस्ट मैनेजर फायरलैस कुकिंग जायका सिंगिंग कंपटीशन आईटी क्वीज कंपटीशन लाइव स्केचिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
16 अक्टूबर को जस्ट ए मिनिट गेमिंग बैरियर्स अंताक्षरी ओपन मी के एवं कैनवस जस्टिस प्रतियोगिता रखी गई है। यह सारे कार्यक्रम कॉलेज कैंपस में आयोजित किए जाएंगे वही 17 अक्टूबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में रामकुमार पालीवाल विनोद भटनागर प्रतीक्षा सक्सेना रुद्राक्षी श्रीवास्तव नकुल सक्सेना पूर्वी अग्रवाल शोभा कुलश्रेष्ठ कृष्ण गोपाल सोनी अनुज त्यागी ऋषभ दीवान उपस्थित थे।
