
भोपाल। करवा चौथ के त्योहार को लेकर राजधानी के न्यू मार्केट में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही महिलाएं साज-सज्जा का सामान, पूजा सामग्री, चूड़ियां, मेहंदी और साड़ियों की खरीदारी में व्यस्त नजर आ रही हैं। बाजारों में सजावटी स्टॉल लगाए गए हैं और दुकानदारों ने विशेष छूट भी दी है। मेहंदी आर्टिस्टों के हाथ लगातार चल रहे हैं, वहीं सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी भीड़ लगी हुई है। महिलाएं उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं और एक-दूसरे से डिजाइन व साज-सज्जा के सुझाव साझा कर रही हैं। त्योहार की चहल-पहल से पूरा न्यू मार्केट उत्सवमय माहौल में डूबा हुआ है।
