चार महिलाओं की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर: महिला थाने में चार अलग-अलग महिलाओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने की शिकायतें दर्ज कराईं. पुलिस ने सभी मामलों में दहेज प्रतिषेध के साथ ही अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.पहला मामला 23 इंशा बी निवासी जगन्नाथपुरी कॉलोनी ने अपने पति कादिर खान निवासी ग्राम पालदा जिला खरगोन पर मारपीट का आरोप लगाया है.

दूसरे मामले में 22 वर्षीय साक्षी निवासी कालिंदी गोल्ड कॉलोनी ने अपने पति विशाल के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है. तीसरे मामले में 34 वर्षीय पूजा राव निवासी श्रीनगर कॉलोनी ने अपने पति हेमेंद्र राव और महिला रीना पर दहेज की मांग और उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

वहीं चौथे मामले में 30 वर्षीय नैनेश्री निवासी कालिंदी गोल्ड सिटी ने पति अमूल परेता, सास शोभा परेता, ससुर ताराचंद्र और देवर चित्रांश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना देते है. महिला थाना प्रभारी ने चारों मामलों में प्रकरण दर्ज किया है. सभी मामलों की जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है

Next Post

कफ सिरप से मौत का मामला: कंपनी मालिक रंगनाथन चेन्नई से गिरफ्तार

Thu Oct 9 , 2025
भोपाल: छिंदवाड़ा में 20 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। चेन्नई पुलिस की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस ने मृतक बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया। रंगनाथन को गुरुवार सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से […]

You May Like