इस्लामाबाद, 08 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार रात एक अभियान के दौरान मुठभेड़ में 11 सैनिक और 19 आतंकवादी मारे गए।
सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया।
आईएसपीआर ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ प्रभावी ढंग से मुकाबला किया, जिसके कारण 19 आतंकवादी मारे गए। हालांकि, भीषण गोलीबारी के दौरान 11 सैनिक भी शहीद हो गए। आईएसपीआर ने कहा कि इलाके से आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Next Post
टीकमगढ़ के बूदौर गांव में शराब पीने वालों पर लगेगा जुर्माना
Wed Oct 8 , 2025
टीकमगढ़। बूदौर गांव में ग्रामीणों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। बुधवार को नरसिंह मंदिर में बुलाई गई एक पंचायत में शराब और गांजे के सेवन तथा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। नशे के कारण परिवारों की बर्बादी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पंचायत […]

You May Like
-
11 months ago
राजा मर्डर: एसआईटी रतलाम पहुंची, बैग किया जब्त
-
4 months ago
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला
