रुपया आठ पैसे कमजोर

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) बैंकों की तरफ से डॉलर की खरीद बढ़ने से शुक्रवार को रुपया आठ पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.79 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा ऐतिहासिक निचले स्तर 88.8075 रुपये प्रति डॉलर के काफी करीब बनी हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर 01 अक्टूबर को यह 9.75 पैसे की मजबूती के साथ 88.71 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपया आज तीन पैसे की बढ़त के साथ 88.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन इसके बाद यह कमजोर होता गया। बीच कारोबार में 88.85 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद अंत में यह 88.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सार्वजनिक और निजी बैंकों ने आज डॉलर की खरीद बढ़ा दी जिससे रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि शेयर बाजार की तेजी से रुपये को समर्थन भी मिला।

 

Next Post

दिल्ली में 26 अक्टूबर से बदलेंगे एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों के टर्मिनल

Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने आगामी 26 अक्टूबर से अपनी घरेलू उड़ानों के टर्मिनलों में बड़े पैमाने पर बदलावों की घोषणा की है। एयरलाइंस ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के दूसरे शहरों […]

You May Like