सिंधिया ने शहर के विकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट में सुबह होते ही ली बैठक

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शुक्रवार की सुबह शहर के विकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व राज्यसभा सांसद माया सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक मोहन सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री इमरती देवी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में रेलवे स्टेशन निर्माण, एलिवेटेड रोड़ निर्माण के साथ ही शहर विकास की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों के साथ विकास के मुद्दों पर मंथन किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अफसरों से शहर की खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए वो। बैठक के बाद चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि समीक्षा बैठक सार्थक हुई है। सभी दलों के प्रतिनिधियों का मकसद ग्वालियर का विकास है। बैठक में शहर के विकास के लिए सकारात्मक प्रस्ताव और सुझाव आए, उन पर सब मिलकर काम करेंगे।

Next Post

बीएसएफ एकेडमी में पहली बार हथियार की तरह हुई 'ड्रोन' की पूजा

Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर: सीमा सुरक्षा बल अकादमी में मनाया जाने वाला इस बार का विजयादशमी पर्व पिछले सभी सालों से बिल्कुल अलग रहा। इस बार अकादमी के निदेशक डॉ. शमशेर सिंह द्वारा सीमा प्रहरियों के साथ मिलकर पहली बार हथियार के रूप में ड्रोन की पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि युद्ध […]

You May Like