प्रभारी मंत्री ने किये मां शारदा देवी के दर्शन

मैहर।मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बुधवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे नवरात्रि मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मैहर मंदिर परिसर में बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर प्रसाद विक्रेता एवं दुकान संचालकों से जीएसटी की दर कम होने से ग्राहकों और व्यापारियों को होने वाले लाभ के संबंध में चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने लोकल फार वोकल और स्वदेशी वस्तुओ की खरीदी के प्रोत्साहन का संदेश देते हुए दुकान से सामग्री खरीदी और स्वयं भुगतान किया।

Next Post

कलेक्टर ने रामपुर बघेलान क्षेत्र का भ्रमण कर देखी व्यवस्थायें

Wed Sep 24 , 2025
सतना।कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को रामपुर बघेलान क्षेत्र भ्रमण के दौरान खम्हरिया में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चो की क्लास में जाकर पठन-पाठन की गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा में जाकर बच्चों से सवाल भी किये और उनकी जिज्ञासाओं का […]

You May Like