जुआ फड़ों पर छापा, 19 गिरफ्तार

जबलपुर। माढ़ोताल व लार्डगंज पुलिस ने जुआ के फड़ों पर छापा मार कार्यवाही कर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 13 हजार 545 रूपये जप्त किए गए। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि रैगवा आर.एम.सी. प्लांट बिजली पोल के नीचे ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे नीलेश रावत, शिवकुमार कोष्टा, स्वराज कुशवाहा, राहुल सिंह राजपूत, इरशाद खान, सुमित सोंधिया, अक्षय साहू, कपिल पटेल, रोहित सेन, टिंकू उर्फ प्रहलाद पटेल, साहिल यादव, सुनील पाण्डे, प्रदीप अहिरवार को दबोचा गया। जुआरियों के पास व फड़ों से ताश के पत्ते एवं 8 हजार 480 रूपये जप्त किए गए।

इसी प्रकार टीआई नवल आर्य ने बताया कि बैकुंठ धाम मंदिर के पास जुआ खेल रहे विनय उर्फ दीपक यादव, विकास साहू, प्रवीण उर्फ रक्का पटेल, सतेन्द्र पासवान, करन रजक, सुमित दाहिया को पकड़ा गया‌। जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते व नगदी 5 हजार 65 रूपये जप्त किए गए।

Next Post

भाइयों ने लगाई बहनों को पानी में सात डुबकीया

Mon Aug 31 , 2026
बागली। अंचल क्षेत्र में सातुड़ी तीज अवसर पर मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखा ओर शिव और माता पार्वती की पूजा: महिलाओं द्वारा विशेष रूप से शिव-पार्वती और नीम माता (कजली माता) की पूजा की । पूजा में […]

You May Like