दिव्य कलश यात्रा का स्वागत, ग्रामवासियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

मुलताई। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दिव्य कलश यात्रा का शुभारंभ गायत्री शक्ति पीठ मुलताई से हुआ। ज्योति कलश नगर भ्रमण के बाद ग्राम खेड़ीकोट पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, घर-घर दीप प्रज्वलित कर, रंगोली सजाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यहां गायत्री प्रज्ञा पीठ खेड़ीकोट में विराट दीप महायज्ञ सम्पन्न हुआ। टोली नायक धोटे ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को साझा किया।

ज्योति कलश यात्रा आगे कई ग्रामों से होते हुए जोलखेड़ा पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुदेव के विचार सुने। इसके बाद सर्रा, परमंडल, जम्बाड़ी, चदोराखुर्द, बरई, टेमझिरा होते हुए महतपुर में विराट दीप महायज्ञ हुआ। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और गुरुदेव के विचारों से प्रेरित होकर प्रतिदिन गायत्री मंत्र साधना करने, बुराइयों को त्यागने और ग्रामों को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

Next Post

ट्रम्प ने गाजा युद्ध समाप्ति के लिए 20 सूत्री योजना की घोषणा की; नेतन्याहू शांति योजना पर सहमत

Tue Sep 30 , 2025
वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को वाशिंगटन में गाजा युद्ध को समाप्त करने, 72 घंटों के भीतर बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने, हमास को निरस्त्र करने और गाजा पट्टी के लिए एक परिवर्ती शासी निकाय स्थापित करने के लिए […]

You May Like