जनगणना कार्य  की प्रगति 1 दिन में 49 प्रतिशत पर पहुंची

सतना: भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत नगर पालिक निगम सतना क्षेत्र में संचालित मकान सूचीकरण कार्य अब गति पकड़ता नजर आने लगा है है। एक दिन पूर्व तक जहां कार्य प्रगति लगभग 35 प्रतिशत थी, वहीं निगम प्रशासन, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के समन्वित प्रयासों से मात्र एक दिन में यह बढक़र लगभग 49 प्रतिशत तक पहुंच गई है।जनगणना कार्य में आई इस तेज प्रगति को नगर निगम प्रशासन की प्रभावी कार्ययोजना, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रगणकों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

शत-प्रतिशत लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त टीम व्यवस्था एवं विशेष सहयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है।आयुक्त नगर पालिक निगम सतना एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा नगर निगम सतना समय से पूर्व गुणवत्तापूर्ण एवं सटीक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

कामतानाथ दर्शन करने आए श्रद्धालु की बोलेरो चोरी चित्रकूट थाने में दर्ज कराई शिकायतसतना  कामतानाथ दर्शन एवं परिक्रमा करने आए एक श्रद्धालु की बोलेरो कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना चित्रकूट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीपुर सेमरिया निवासी अभिषेक कुमार अपने साथी रामगोपाल निषाद के साथ शुक्रवार को बोलेरो वाहन से कामतानाथ दर्शन एवं परिक्रमा करने चित्रकूट आए थे।

श्रद्धालुओं ने अपनी बोलेरो को कामतानाथ द्वितीय मुख्य द्वार के पास स्थित सुलभ पार्किंग में खड़ी की थी।बताया गया कि दोनों श्रद्धालु करीब  2 बजे दर्शन एवं परिक्रमा के लिए गए थे। शाम लगभग 4 बजे वापस लौटने पर देखा कि पार्किंग स्थल से उनकी बोलेरो कार गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित ने घटना की सूचना थाना चित्रकूट में दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक कमलेश्वर पांडे को सौंपी गई है।

Next Post

IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे 5 ये खिलाड़ी, किसी की उम्र तो किसी की फ्लॉप फॉर्म बनी वजह, एक तो टीम का कप्तान भी

Mon May 18 , 2026
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL अपने आखिरी फेज में हैं। जहां कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के खराब फॉर्म और चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके अगले साल आईपीएल खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने आखिरी फेज की ओर बढ़ […]

You May Like

मनोरंजन