
बैतूल। जिले के भैंसदेही क्षेत्र स्थित जामझिरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में रविवार शाम एक छात्र गंभीर हादसे का शिकार हो गया। कक्षा सात का छात्र साहित्य परते, जो अपने बड़े भाई के साथ छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था, चौथी मंजिल से बाथरूम जाते समय पहली और दूसरी मंजिल के बीच की सीढ़ियों से गिर गया।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे तुरंत भोपाल एम्स रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद धुर्वे ने बताया कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है और सीसीटीवी फुटेज में भी स्पष्ट दृश्य नहीं मिला। अन्य छात्रों ने गिरते हुए छात्र को देखा और तब इसकी जानकारी मिली।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक जैन ने पुष्टि की कि छात्र का शव भोपाल से लाकर परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक छात्र के परिजनों को दिल्ली भेजकर सहायता की योजना बनाई जा रही है।
