एशिया कप 2025 भारत का शौर्य, भारत की विजय : साय

रायपुर, 29 सितंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की है।

श्री साय ने कहा कि यह विजय हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि जब भारत मैदान में उतरता है तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है।

मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया के वीरों को हार्दिक बधाई दी और देशवासियों को इस गौरवपूर्ण क्षण पर शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा, “भारत की विजय ही हमारी पहचान है।” जय हिंद, जय भारत।

Next Post

सौगात : 8.45 लाख बच्चों को 489 करोड़ की फीस प्रतिपूर्ति

Mon Sep 29 , 2025
हरदा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खिरकिया में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय फीस प्रतिपूर्ति कार्यक्रम में बड़ी सौगात दी। उन्होंने 20,652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। यह राशि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत 8 लाख 45 हजार बच्चों की […]

You May Like