6 थानों के 19 फरार आरोपी हुए ईनामी

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के आधा दर्जन थानों में लंबे समय से फरार चल रहे 19 आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक भेड़ाघाट थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरण में फरार राजा सिंह राजपूत पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत, 23 वर्ष निवासी ग्राम कटकुही थाना गोटेगॉव जिला नरसिंहपुर, चरगवां थाने में दर्ज प्रकरण में गोविंद पटेल पिता बसोरीलाल 56 वर्ष निवासी ग्राम सुनवारा, खमरिया थाने में दर्ज अपराध में दशरथ गणेशे, रेखा गणेशे, महिमा गणेशेनिवासी निवासी खमरिया, कलावती गणेशे, संतोष कोल, रामकिशोर रजक, स्वाति कोल गोटिया, चारों निवासी वर्धाघाट रिठोरी, पंचम कोल, गायत्री रजक .

माढ़ोताल थाने में दर्ज प्रकरण में उमाशंकर दुबे, शुभम तिवारी की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया। इसके अलावा मदनमहल थाने में दर्ज प्रकरण में श्रीमति नेहा विश्वकर्मा एवं रांझी थाने में दर्ज प्रकरण में सावन कुशवाह, नीरज कुशवाह, आकाश कुशवाहा, बालकिशन कुशवाह, विकास कुशवाह पर तीन-तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया।

Next Post

पुत्र को गोली मारने वाला पिता गया जेल

Thu Sep 25 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र मेें संपत्ति विवाद पर पुत्र का गोली मारने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि आकाश पटेल पिता हेमचंद पटेल 26 वर्ष निवासी शिवधाम नगर […]

You May Like